फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF Investment: पीपीएफ का 15+5+5 फॉर्मूला करोड़पति बनाएगा आपको, हर महीने ब्याज से 61 हजार रुपये की होगी कमाई

Mon, 19 May 2025 11:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम पीपीएफ के नाम से भी जानी जाती है। लाखों लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PPF Investment Plan - फोटो : AdobeStock
अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पैसों को इन्वेस्ट करके उस पर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना भी नहीं करना पड़ता है। निवेश के लिहाज से यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है और इस पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम पीपीएफ के नाम से भी जानी जाती है। लाखों लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। वर्तमान में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज हर साल कंपाउंड भी होती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप 15+5+5 फॉर्मूला को अपनाकर करोड़पति बन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PPF Investment Plan - फोटो : AdobeStock

15+5+5 फॉर्मूला को अपनाकर ऐसे बन सकते हैं करोड़पति

  • पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है।
  • हालांकि, 15 सालों के मैच्योरिटी पीरियड के खत्म होने के बाद आप 5-5 सालों के लिए निवेश अवधि का एक्सटेंशन करा सकते हैं।
  • अगर आप पहले 15 सालों के लिए हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपके द्वारा जमा राशि 22.5 लाख रुपये होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
PPF Investment Plan - फोटो : AdobeStock
  • वहीं सालाना 7.1 प्रतिशत के मिलने वाले रिटर्न के साथ फंड की कुल वैल्यू 40.68 लाख रुपये हो जाएगी।
  • वहीं अगर आप निवेश अवधि को 5-5 सालों यानी 10 सालों के लिए और आगे बढ़ाते हैं, तो 25 सालों में आप कुल 37.5 लाख रुपये का निवेश करेंगे।  
  • वहीं 7.1 प्रतिशत के सालाना रिटर्न के साथ आपके फंड की कुल वैल्यू 1.03 करोड़ रुपये होगी। 

4 of 5
PPF Investment Plan - फोटो : AdobeStock
  • इस निवेश अवधि के दौरान आपको ब्याज के रूप में 65.58 लाख रुपये की आय होगी।
  • 25 साल पूरे होने के बाद आप अपने पीपीएफ स्कीम में जमा 1.03 करोड़ रुपये के फंड को जारी रख सकते हैं।
  • इस राशि पर हर साल आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Investment Plan - फोटो : AdobeStock
  • ऐसे में 7.1 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर पर आपको हर साल 7.31 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे।
  • इस स्थिति में हर महीने आपको करीब 60,941 रुपये मिलेंगे। वहीं मूल फंड आपका ज्यों का त्यों बना रहेगा।
  • ध्यान दें सरकार द्वारा हर तिमाही आधार पर पीपीएफ स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली ब्याज दर में बदलाव किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें