Power Bank Explosion Causes: हवाई सफर के दौरान तकनीक का इस्तेमाल बेहद आम बात है, लेकिन सोमवार दोपहर हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 108) में एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। विमान की लैंडिंग के ठीक बाद, दोपहर करीब 3 बजकर 35 मिनट पर विमान के भीतर एक मोबाइल पावर बैंक अचानक धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
इस घटना के सामने आने के बाद देशभर में पावर बैंक के इस्तेमाल और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह हादसा हमें याद दिलाती है कि हमारी जेब में मौजूद यह छोटी सी डिवाइस असावधानी बरतने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए, आइए इस लेख में समझते हैं कि किन परिस्थितियों में एक पावर बैंक ब्लास्ट हो सकता है?