फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: रिटायरमेंट के बाद डाकघर की इस योजना में करें निवेश, हर महीने ब्याज के तौर पर मिलेंगे 20,500 रुपये

Tue, 08 Jul 2025 06:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: रिटायरमेंट के बाद जो फंड आपको मिला है, उसे आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके मंथली इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
Post Office Senior Citizen Saving Scheme: रिटायरमेंट के बाद लोग अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति का वेतन आना तो बंद हो जाता है वहीं उसकी जरूरतें और जिम्मेदारियां बनी रहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको डाकघर की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इसका संचालन पोस्ट ऑफिस द्वारा किया जा रहा है। यह पोस्ट ऑफिस की एक भरोसेमंद स्कीम है, जिसे खासतौर पर 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाया जा रहा है। रिटायरमेंट के बाद जो फंड आपको मिला है, उसे आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके मंथली इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
इस योजना में आप 1 हजार रुपये निवेश करके अपना खाता खुलवा सकते हैं। वहीं इस स्कीम में आप अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस योजना में आवेदन करके एकमुश्त 30 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको सालाना 2,46,000 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के अंतर्गत ब्याज दर तिमाही आधार पर दी जाती है। अगर 2,46,000 रुपये की रकम को तीन-तीन महीनों में बांट दें तो यह 61,500 रुपये होगी। इस आधार पर आपको हर तीन महीने में ब्याज के रूप में 61,500 रुपये मिलेंगे। 

4 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
इस स्थिति में हर महीने आपको 20,500 रुपये मिलेंगे। वहीं अगर आप इस स्कीम में निवेश करने के बाद हर तीन महीनों पर ब्याज के पैसे नहीं निकालते हैं, तो 5 वर्षों के बाद आपका फंड करीब 42 लाख रुपये हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का मैच्योरिटी पीरियड 5 वर्षों का होता है। हालांकि, मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद इसे आप 3 वर्षों के लिए आगे बढ़वा सकते हैं। इस योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें