फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बनाएगी आपको लखपति, 10 हजार के निवेश पर मिलेंगे 16 लाख

Sun, 21 Aug 2022 11:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock
Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी बेहतर और सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आप निवेश शुरू कर सकते हैं। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। ये एक सुरक्षित स्कीम है। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर निवेशकों को सालाना 5.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। देश में कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
अगर आप इस स्कीम में निवेश करके मैच्योरिटी के समय 16 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 10 सालों तक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
मौजूदा वक्त में पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में 5.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। ऐसे में दस सालों के बाद आप इस स्कीम में निवेश करके कुल 16 लाख 28 हजार रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे।

4 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : iStock
इस स्कीम में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप इस स्कीम में निवेश करते समय किसी महीने किस्त नहीं जमा करते हैं। ऐसे में आपके ऊपर 1 प्रतिशत का जुर्माना लगेगा। वहीं अगर आप कुल 4 महीनों तक किस्त के पैसों को जमा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके खाते को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : stock
इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय मिलने वाले पैसों से अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस फंड के जरिए अपने बच्चों की शादी या उनकी पढ़ाई लिखाई करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें