फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: शानदार ब्याज दर और सरकारी गारंटी, इस योजना में निवेश करने पर मिल रहे ढेरों फायदे

Mon, 20 Apr 2026 01:44 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AI Generate
Post Office RD Scheme Kya Hai: पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम एक लोकप्रिय निवेश योजना है। देश में कई लोग इस स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि इसमें निवेशकों को वर्तमान समय में 6.7 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर मिल रही है। पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर है जो नियमित बचत करना चाहते हैं और जोखिम से दूर रहकर निवेश करना चाहते हैं। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें मात्र 100 रुपये प्रति माह से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसमें हर वर्ग के लोग आसानी से भाग ले सकते हैं और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए धीरे-धीरे एक अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock
रिकरिंग डिपॉजिट योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी लचीलापन और सुरक्षा है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है, जिससे निवेशक अपनी आय और क्षमता के अनुसार इस योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह स्कीम सरकार द्वारा समर्थित है। इस कारण इस योजना में निवेश करने पर पैसा डूबने का जोखिम नहीं होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर रिटर्न की बात करें तो हर महीने 1,000 रुपये निवेश करने पर पांच साल बाद करीब 71,369 रुपये मिल सकते हैं। वहीं अगर कोई निवेशक 2,000 रुपये प्रति माह जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर लगभग 1,42,732 रुपये प्राप्त हो सकते हैं। इसी तरह 5,000 रुपये हर महीने जमा करने पर पांच साल बाद करीब 3,56,830 रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।  

4 of 5
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock
हालांकि, यह आंकड़े अनुमानित हैं और ब्याज दर में बदलाव के अनुसार इनमें फर्क आ सकता है। पोस्ट ऑफिस RD स्कीम उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो छोटी-छोटी बचत करके बड़ा फंड जुटाना चाहते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो वर्तमान के आर्थिक माहौल में सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देने वाली योजनाएं निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेश करने पर जोखिम कम और भरोसा ज्यादा है। अगर कोई निवेशक लंबी अवधि में बिना जोखिम के पैसा जुटाना चाहता है अच्छे रिटर्न के साथ, तो यह योजना निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें