फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम है शानदार, पति-पत्नी दोनों को मिलेगी 9,250 रुपये की पेंशन

Tue, 02 May 2023 11:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock
Post Office Monthly Income Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलता रहे। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिल रहे हैं। मंथली इनकम स्कीम में आपको 5 सालों की लॉक-इन अवधि मिलती है। इस स्कीम में आपको स्थानांतरण की सुविधा भी मिलती है। मान लीजिए आप किसी दूसरे शहर में रहने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में आप अपनी सुविधानुसार किसी भी पोस्ट ऑफिस में इसे स्थानांतरित कर सकते हैं। इस स्कीम में आप तीन लोगों के साथ मिलकर ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : iStock
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप अधिकतम 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर आप ज्वाइंट अकाउंट खुलवाकर इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आप अधिकतम इस स्कीम में 15 लाख रुपये तक की राशि को निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में वर्तमान समय में 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में ज्वाइंट खाता खुलवाकर 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं। 

4 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : iStock
ऐसे में पति-पत्नी दोनों को मिलाकर हर महीने ब्याज के रूप में 9,250 रुपये मिलेंगे। इस स्कीम में आपका जमा मूलधन वैसा का वैसा रहेगा। ज्वाइंट खाते में सभी खाताधारकों का बराबर हिस्सा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप माइनर अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। हालांकि, 10 साल से ऊपर का माइनर ही मंथली इनकम स्कीम में अपना खाता खुलवा सकता है। आप पोस्ट ऑफस में विजिट करके आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें