फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office MIS: डाक घर की इस योजना में करें एक बार निवेश, हर महीने मिलने लगेगी 5,550 रुपये की पेंशन

Thu, 03 Apr 2025 01:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपके बचत के पैसे ज्यों के त्यों सुरक्षित रहेंगे वहीं उस पर आपको हर महीने पेंशन मिलती रहेगी।
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : AdobeStock
अगर आप किसी ऐसी स्कीम में अपने बचत के पैसों को निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको नियमित आय प्राप्त होती रहे ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको डाक घर की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपके बचत के पैसे ज्यों के त्यों सुरक्षित रहेंगे वहीं उस पर आपको हर महीने पेंशन मिलती रहेगी। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : AdobeStock
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। मंथली इनकम स्कीम में आप 100 के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Adobe Stock
सिंगल अकाउंट खुलवाने के बाद मंथली इनकम स्कीम में आप अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने के बाद इस योजना में आप अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 

Govt Scheme: महिलाओं को हर साल सरकार दे रही 10 हजार रुपये, इन महिलाओं को मिलता है स्कीम का लाभ

4 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Adobe Stock
अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अपना सिंगल अकाउंट खुलवाकर एक मुश्त 9 लाख रुपये का निवेश करते हैं। इस स्थिति में वर्तमान ब्याज दर 7.4 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें तो आपको हर महीने 5,550 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Adobe Stock
आप इस आय को महीने, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर ले सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने के 1 साल बाद आप अपने पैसों की निकासी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें