Delhi Pollution After Diwali: दिवाली के बाद कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। खासतौर पर देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर की बात करें तो यहां पर एक्यूआई लेवल ने काफी चिंता पैदा कर दी है, क्यों दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पास पहुंच चुका है। ऐसे में घर से बाहर निकलना भी सेहत के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप भी इस दौरान घर से बाहर जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर जहरीली हवा के संपर्क को कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको घर से बाहर निकलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...