फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Washing Machine: बेहद सस्ते दामों पर मिल रही है टिफिन जितनी छोटी ये वॉशिंग माशीन, जानिए कितनी है कीमत

Sun, 25 Sep 2022 02:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Portable Washing Machine - फोटो : Istock
Portable Washing Machine: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो कपड़ों को हाथ के सहारे धोते हैं। हालांकि, कपड़ों को इस पारंपरिक ढंग से धोने में हमारा काफी समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में कई लोग वॉशिंग मशीन का सहारा लेते हैं। वॉशिंग मशीन के जरिए कपड़ों को धोने में मेहनत और समय दोनों ही काफी कम लगता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जो वॉशिंग मशीन की महंगी कीमत होने के कारण उन्हें खरीद नहीं पाते। अगर आप भी महंगी कीमत होने की वजह से इन वॉशिंग मशीन को नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार पोर्टेबल वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस वॉशिंग मशीन की कीमत बेहद ही सस्ती है। इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन की सबसे खास बात यहा है कि इसे आप टिफिन जैसे आकार में फोल्ड करके रख सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Portable Washing Machine - फोटो : Istock
ये एक पोर्टेबल फोल्डिंग वॉशिंग मशीन है। फोल्डेबल होने की वजह से ये काफी पोर्टेबल है। इसे आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। इसको कैरी करने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Portable Washing Machine - फोटो : Istock
ये पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आपको ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आसानी से मिल जाएगी। इनको खरीदने पर आपको अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। इन्हें 4,799 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। 

4 of 5
Portable Washing Machine - फोटो : Istock
इन पोर्टेबल वॉशिंग मशीन में आपके कपड़ों को धोने में करीब 15 मिनट का समय लगता है। इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को चालू और बंद करने क लिए एक बटन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Portable Washing Machine - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको इसमें टच कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है। इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन में आप एक साथ दस कपड़ों को धो सकते हैं। ऐसे में इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीदना आपके लिए एक शानदार डील साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें