How To Apply PNG Gas India: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से भारत में बहुत से लोग एलपीजी गैस न मिल पाने की वजह से परेशान हैं। कई इलाकों में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत और डिलीवरी में हो रही देरी ने आम जनता, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर के किराएदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इस संकट को देखते हुए सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन अपनाने पर विशेष जोर दे रही है। अच्छी बात यह है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने अब किराए के मकान में रहने वालों के लिए भी पीएनजी कनेक्शन लेना बेहद आसान कर दिया है। अब आपको भारी-भरकम कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। यदि आप दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम में किराए पर रह रहे हैं, तो आप केवल रेंट एग्रीमेंट और माकान मालिक के NOC के आधार पर अपने नाम से PNG गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस लेख इसी पूरी प्रक्रिया जानते हैं।