फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक जल्द करें यह काम, वरना खाते से नहीं निकाल पाएंगे पैसे

Sun, 04 Dec 2022 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Punjab National Bank - फोटो : Istock
Punjab National Bank: अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। बीते लंबे समय से पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहा है। ऐसे में अगर आपने अब तक पंजाब नेशनल बैंक में अपनी केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको जल्द से जल्द यह काम कर लेना चाहिए। अगर आप यह काम 12 दिसंबर से पहले नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको लेन-देन करने में कई तरह की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इस कारण पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द केवाईसी कराने के लिए ग्राहकों को सूचित करने का काम कर रहा है। पीएनबी ने इस बारे में भी बताया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक सभी ग्राहक 12 दिसंबर, 2022 से पहले अपनी केवाईसी पूरी करा लें। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Punjab National Bank - फोटो : Istock
हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने प्रेस रिलीज को निकाला था। इसमें उसने इस बात की जानकारी दी थी कि जिन ग्राहकों ने अब तक अपनी केवाईसी नहीं कराई है। उनके घर पर दो बार नोटिस को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Punjab National Bank - फोटो : Istock
इसके अलावा एसएमएस के जरिए केवाईसी को लेकर नोटिफिकेशन भी भेज दिया गया है। अगर आप बताई गई डेडलाइन से पहले अपने खाते की केवाईसी नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको खाते में लेन देन करते समय कई तरह की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। 

4 of 5
Nationalization of Bank - फोटो : Istock
अगर आप अपनी केवाईसी कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। केवाईसी अपडेट कराने के लिए आपके पास एड्रेस प्रूफ, फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
document new - फोटो : istock
आप बैंक ब्रांच में विजिट करके आसानी से अपनी केवाईसी पूरी करा सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा आप ईमेल भेजकर भी यह काम पूरा कर सकते हैं।

Indian Railways: ट्रेन में चोरी हो गया है सामान, तो तुरंत करें यह काम, मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें