फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: कौन जुड़ सकता है इस योजना से और क्या मिलते हैं लाभ? अप्लाई करने से पहले यहां जानें

Wed, 25 Feb 2026 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना के बारे में जानते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र होता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Eligibility And Benefits: अलग-अलग योजनाएं और उनके तहत मिलने वाले अलग-अलग लाभ। जी हां, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर  पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिससे जुड़कर आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिससे वे लोग जुड़ सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप यहां इस योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं। साथ ही जान सकते हैं योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र होता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप जुड़ सकते हैं इस योजना से?
  • जो ताला बनाने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप मालाकार हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • पत्थर तराशने वाले, जो लोग मूर्तिकार हैं
  • धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं, फिशिंग नेट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले, नाई यानी बाल काटने वाले

नोट:- ऊपर दिए गए 18 पारंपरिक व्यापारों की सूची में अगर आप हैं, तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं। ध्यान रहे कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होना अनिवार्य है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र होता है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
  • इस योजना में सबसे पहले कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक 500 रुपये स्टाइपैंड रोजाना मिलता है
  • अलग से आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, आप टूलकिट खरीद सको
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर लोन भी दिया जाता है ताकि, वे अपना काम शुरू कर सके
  • पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन मिलता है
  • फिर अगर आपको जरूरत है तो आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें