Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें हों, ये कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं मौजूदा समय में चला रहे हैं। इसमें आर्थिक लाभ देने, सब्सिडी देने या अन्य तरह की मदद करने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है।
आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं इस योजना का लाभ किस उम्र के लोगों को मिलता है और किन्हें नहीं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में किस उम्र के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं...