PM Vishwakarma Yojana Loan Facility: जब भी किसी योजना को सरकार द्वारा शुरू किया जाता है तो उसकी पात्रता सूची निकाली जाती है और जो लोग इस लिस्ट के मुताबिक, पात्र होते हैं उन्हें लाभ दिया जाता है। हर एक योजना में अलग-अलग तरह की सुविधाएं या लाभ दिए जाते हैं। जैसे, अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।
इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। इस योजना के तहत लोन देने का बी प्रावधान है, लेकिन क्या आप जानते है ये लोन किसे मिलता है और इस योजना के तहत कितना लोन दिया जाता है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...