PM Vishwakarma Yojana: सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। साथ ही पहले से चल रही कई योजनाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में उसमें कुछ बदलाव भी किए जाते हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चला रही है। पिछले साल सितंबर माह में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की जिसके तहत एक बड़ी संख्या में लोगों को इस योजना से जोड़ा गया। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। हालांकि, इस योजना में आवेदन से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं क्योंकि जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, सिर्फ वे ही इस योजना में आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता सूची से लेकर मिलने वाले लाभ तक के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...