फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ और किसे नहीं? यहां जानें

Wed, 08 Jul 2026 04:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए पहले आपको इस योजना की पात्रता सूची चेक करनी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।

इस योजना को भी भारत सरकार ही चलाती है जिससे मौजूदा समय में करोड़ों पात्र लोग जुड़े हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को पहले कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • फिर जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना आपको 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • टूलकिट खरीदने के लिए अलग से 15000 रुपये टूलकिट भी दिए जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अगर अपना काम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी देने का प्रावधान है
  • इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए मिल सकता है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से?
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • जो लोग दर्जी हैं
  • अगर आप मालाकार
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग धोबी हैं
  • सुनार हैं
  • जो लोहार हैं
  • नाव निर्माता हैं
  • जो लोग नाई काम काम करते हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें