फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं? पात्रता से लेकर लाभ तक सबकुछ जानें यहां

Sat, 10 Jan 2026 06:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। आप भी अगर इसके लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार चाहे केंद्र की हो या फिर राज्य सरकारें हों, मौजूदा समय में ये सभी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए ही करोड़ों पात्र लोगों को लाभ मिल रहे हैं। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के जरिए कई तरह के आर्थिक लाभ और अन्य तरह के लाभ देने का प्रावधान है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। आप भी अगर इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। साथ ही योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानेंगे। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है
  • इस योजना को सितंबर 2023 में शुरू किया गया था
  • 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोग ही योजना में आवेदन कर सकते हैं
  • योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के लिए कौन पात्र होता है?

योजना से नीचे दिए गए 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं। आप अगर नीचे दी गई सूची में हैं, तो आप पात्र माने जाते हैं:-
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलेंगे?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको सबसे पहले बतौर लाभार्थी कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें आपको आपके काम से जुडे़ एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। कुछ दिनों तक चलने वाली ट्रेनिंग जब तक चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसके अलावा आपको 15000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप अपना काम करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन मुहैया करवाया जाता है
  • पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन मिलता है
  • इसके बाद इस लोन को वापस करने के बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जिसे आपको 30 महीनों में वापस करना होता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें