फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? चेक करें कौन है पात्र और कौन नहीं

Mon, 23 Feb 2026 04:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Kya Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ और अन्य तरह के लाभ देने का प्रावधान है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Eligibility: जहां एक तरफ अलग-अलग राज्यों की सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। ठीक उसी तरह भारत सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ देने का काम कर रही है। यही नहीं, समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है।

केंद्र सरकार ने सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना को उन लोगों के लिए शुरू किया गया, जो अपने पारंपरिक व्यापारों से आज भी जुड़े हैं। इस योजना के जरिए कई तरह के लाभ देने का प्रावधान है, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं? आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं योजना की पात्रता सूची के बारे में। आप आगे पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं जिनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं
  • ध्यान रहे आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होना अनिवार्य है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता
  • पत्थर तराशने वाले, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तोड़ने वाले,  नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, धोबी और दर्जी, अगर आप मालाकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं, 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
  • योजना से जुड़ने के बाद कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • टूलकिट प्रोत्साहन राशि 15000 रुपये की दी जाती है
  • अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है
  • फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी आप ले सकते हैं जिसे 30 महीनों में वापस करना होता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें