फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: कौन है इस योजना के लिए पात्र और कौन नहीं? मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानें

Thu, 24 Sep 2026 03:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण, स्टाइपेंड, टूलकिट और सस्ती ब्याज दर पर लोन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इस योजना में कई अलग-अलग पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को लाभ देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: देश में अलग-अलग वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी शामिल है जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।

दरअसल, शुरू की गई इस सरकारी योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके काम में मदद देना है। योजना के तहत पात्र लोगों को प्रशिक्षण से लेकर आर्थिक सहायता तक कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में इसमें मिलने वाले लाभ के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को मिल सकता है लाभ?
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कई पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है
  • इसमें लोहार, ताला बनाने वाले, मालाकार और राजमिस्त्री जैसे काम करने वाले लोग शामिल हैं
  • इसके अलावा टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले कारीगर भी योजना के लाभार्थी हो सकते हैं। गुड़िया और खिलौना बनाने वाले लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची और जूता बनाने वाले कारीगर, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, पत्थर तराशने वाले तथा नाई भी इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं
  • अस्त्रकार, पत्थर तोड़ने वाले, नाव बनाने वाले और फिशिंग नेट बनाने वाले कारीगर भी इसके दायरे में आते हैं
  • मूर्तिकार, धोबी और दर्जी भी योजना के लाभार्थियों में शामिल हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
  • योजना के तहत लाभार्थियों को सबसे पहले एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • इसका उद्देश्य कारीगरों के मौजूदा कौशल को बेहतर बनाना और उन्हें अपने काम से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी देना है
  • ट्रेनिंग के दौरान जब तक ट्रेनिंग चलती है, तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है
  • इसके अलावा काम के लिए जरूरी उपकरण खरीदने में मदद के लिए 15000 रुपये की टूलकिट सहायता देने का प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मिलता है
  • योजना में अपना काम आगे बढ़ाने के लिए कारीगरों को सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी दी जाती है
  • इसके तहत पहले चरण में 18 महीने के लिए 1 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है
  • इसके बाद अतिरिक्त जरूरत होने पर दूसरे चरण में 30 महीने के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन लेने का प्रावधान है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें