PM Vishwakarma Yojana: आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा नजर आती है, जो अपना जीवन गरीबी में या गरीबी रेखा से नीचे बसर करने को मजबूर हैं। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं भी चला रही है। इन योजनाओं का उद्धेश्य ऐसे लोगों की आर्थिक और अन्य तरीकों से मदद करना होता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है, जिसके तहत इनसे जुड़े लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। साथ ही आप यहां आवेदन का तरीका भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...