PM Vishwakarma Yojana: देश में शिल्पकारों और कारीगरों के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर की थी।
इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य देश के शिल्पकारों और कारीगरों को देश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। यह योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम के अंतर्गत देश के शिल्पकारों और कारीगरों को लोन की सुविधा भी मिलती है।