फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या है सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना? जानिए स्कीम के तहत क्या-क्या फायदे मिलते हैं

Thu, 01 May 2025 08:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की सांस्कृतिक विरासत में शिल्पकारों और कारीगरों का एक बड़ा योगदान रहा है। बढ़ई, लोहार, सोनार, कुम्हार आदि के हुनरमंद हाथों ने सदियों से भारत की आत्मनिर्भरता और पहचान को गढ़ने का काम किया है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
देश में गरीब और वंचित वर्ग से जुड़े लोगों के लिए सरकार द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में साल 2023 में विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर केंद्र सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना को खासतौर पर देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों के लिए शुरू किया गया है। भारत की सांस्कृतिक विरासत में शिल्पकारों और कारीगरों का एक बड़ा योगदान रहा है। बढ़ई, लोहार, सोनार, कुम्हार आदि के हुनरमंद हाथों ने सदियों से भारत की आत्मनिर्भरता और पहचान को गढ़ने का काम किया है। हालांकि, आज भी देश में कई शिल्पकार और कारीगर आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और कौशल प्रशिक्षण देने के लिए सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को शुरू किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत क्या फायदे मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए सरकार शिल्पकारों और कारीगरों को 15 दिनों की स्किल ट्रेनिंग देती है।
  • ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर दिन 500 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है।
  • इसके अलावा उनको टुलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी प्रदान किए जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • इस योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कुल 3 लाख रुपये का लोन भी सरकार देती है।
  • हालांकि, तीन लाख रुपये का लोन एक साथ नहीं दिया जाता है। 

4 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • इस लोन को कुल 2 चरणों में दिया जाता है।
  • इसमें पहले चरण में लभार्थी को 1 लाख रुपये और दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • सबसे खास बात यह है कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो लोन आपको मिलता है उस पर बहुत कम ब्याज दर देनी होती है।
  • लोन राशि पर आपको महज 5 प्रतिशत की ब्याज दरों का भुगतान करना होता है।
  • भारत सरकार इस योजना के जरिए 30 लाख से ज्यादा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को लाभान्वित करना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें