फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर मिलते हैं कई आर्थिक लाभ, जानें आपको मिल सकता है फायदा या नहीं

Wed, 30 Sep 2026 01:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े पात्र कारीगरों और शिल्पकारों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: भारत सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग बतौर लाभार्थी जुड़े हुए हैं।

इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है जो इसमें शामिल 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं और योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। आप यहां जान सकते हैं कि आपको इस योजना से जुड़ने के बाद क्या आर्थिक लाभ मिलते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?

ट्रेनिंग के साथ मिलता है स्टाइपैंड
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बेसिक ट्रेनिंग के साथ एडवांस ट्रेनिंग का विकल्प भी मिलता है
  • ट्रेनिंग के दौरान कारीगरों को उनके काम से जुड़े एडवांस स्किल्स और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाती है
  • खास बात यह है कि ट्रेनिंग अवधि के दौरान लाभार्थी को रोजाना 500 का स्टाइपैंड दिया जाता है और ये तब तक रोजाना मिलता है, जब तक ट्रेनिंग चलती है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं
  • तो आपको टूलकिट प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है
  • इसमें आपको काम से जुड़ा सामान खरीदने के लिए 15000 रुपये देने का प्रावधान है 

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
कारोबार के लिए 3 लाख तक के लोन की सुविधा
  • आपको पीएम विश्वकर्मा योजना में सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
  • ये लोन लाभार्थियों को अपना काम करने के लिए दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप इसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जो 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • इसके बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • इस लोन का लाभ सिर्फ योजना से जुड़े लाभार्थी ही ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें