फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या आपको मिल सकती है 15000 की मदद और 3 लाख रुपये तक का लोन? यहां चेक करें पात्रता

Wed, 21 Oct 2026 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक काम करने वाले पात्र कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये के अलावा 3 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जाता है। इस योजना की पात्रता के बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में आज भी लाखों लोग अपने पारंपरिक हुनर के सहारे परिवार का खर्च चलाते हैं। कोई लकड़ी का सामान बनाता है, तो कोई कपड़े सिलकर या जूते तैयार करके कमाई करता है। इन कारीगरों के लिए अपने काम को बेहतर बनाने और आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना चलाती है।

इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण, जरूरी औजार खरीदने में सहायता और इनके काम को आगे बढ़ाने में मदद करना है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले पात्रता चेक करनी होती है। चलिए जानते हैं योजना की पात्रता और योजना में मिलने वाले लाभ के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ?
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जो लोग पात्र हैं उसमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लोहार, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले शामिल हैं
  • इसके अलावा ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची और जूता बनाने वाले कारीगर भी इस पात्रता लिस्ट में हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई भी इसमें हैं
  • मालाकार, धोबी, दर्जी, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले और मछली पकड़ने के जाल बनाने वाले कारीगर भी इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों और किसे दिए जाते हैं 15000 रुपये?
  • लाभार्थियों को टूलकिट यानी जरूरी औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये की टूलकिट सहायता दी जाती है
  • इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है जिसके लिए जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा
  • योजना से जुड़े लाभार्थी अगर अपना काम करना या उसे आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आप सस्ती ब्याज दर पर लोन भी ले सकते हैं
  • इसमें आपको पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है
  • इसके अलावा आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी मिल सकता है जिसके लिए 30 महीने का समय होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें