PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: जहां एक तरफ पहले से कई योजनाएं चली आ रही हैं और इनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभ भी ले रहा है, तो वहीं सरकार समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं में जरूरी बदलाव कर उन्हें बेहतर बनाने की दिशा में काम भी करती है। यही नहीं, सरकार कई तरह की नई योजनाओं की भी शुरुआत करती है। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत सितंबर 2023 में हुई थी।
वहीं, देखते ही देखते इस योजना को चलते हुए 2 साल से भी अधिक हो चुके हैं और मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लोग बतौर लाभार्थी जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस सरकारी योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...