फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं इस योजना से? आवेदन से पहले चेक करें पात्रता मिलते हैं आर्थिक लाभ

Fri, 30 Jan 2026 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility: अगर आपको भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि सिर्फ पात्र लोग ही इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Benefits: आप जब भी किसी सरकारी योजना में आवेदन करने जाते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि जो लोग अपात्र होते हैं वो योजना में आवेदन नहीं कर पाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में आवेदन करना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और ये लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलते हैं जो इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं। अगर आपको भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना है तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जो इस योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना की पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
  • इस योजना से जुड़ने के बाद पहले लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस ट्रेनिंग में आपको आपके काम की एडवांस स्कील्स सिखाई जाती है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • अलग से 15000 रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है ताकि आप अपना काम शुरू कर सके
  • इसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसके लिए 18 महीनों का समय दिया जाता है
  • अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी लिया जा सकता है और इसके लिए 30 महीनों का समय होता है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग योजना में आवेदन करने के लिए हैं पात्र?
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तोड़ने वाले, धोबी और दर्जी
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं, अगर आप मालाकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जो ताला बनाने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तराशने वाले और जो लोग मूर्तिकार हैं, ये सभी पात्र हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें