फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma: मोदी सरकार की ये है शानदार स्कीम, रोजाना 500 रुपये से लेकर मिलते हैं कई लाभ; यहां जानें

Sat, 09 May 2026 05:13 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Mein Kaise Apply Karein: अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना योजना से जुड़ना है तो आप इस योजना में ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तरीके के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Registration Process In Hindi: ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, वे इन योजनाओं से जुड़ जाते हैं।

जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिससे मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ और कई अन्य लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप योजना में कैसे अप्लाई कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें योजना में आवेदन?

ऑफलाइन तरीका
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • वे आपकी पात्रता चेक करते हैं और पात्र होने पर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • फिर सबकुछ सही रहने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन तरीका
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर 'Login' वाले सेक्शन में जाएं
  • इसके बाद यहां पर 'Applicant/Beneficiary Login' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब लॉगिन करके आपको यहां पर अपनी जानकारी देनी है और फिर आपका आवेदन हो जाता है

4 of 5
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं लाभार्थियों को?
  • सबसे पहले लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस प्रशिक्षण में आपको आपके काम के एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • कुछ दिनों की ये ट्रेनिंग जब तक चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • अलग से टूलकिट प्रोत्साहन राशि 15000 रुपये की दी जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थी अगर अपना काम करना चाहता है तो उसे लोन भी मुहैया करवाया जाता है, वो भी सस्ती ब्याज दर पर
  • इसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर इस लोन को वापस करने के बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें