PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana helpline: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाएं अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती हैं। आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में आप रहते हैं, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर सकते हैं। मौजूदा समय में राज्य सरकारों की योजनाओं से और केंद्र सरकार की योजनाओं से भी एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना से भी एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही मिलता है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पात्र होने के बाद भी इस योजना में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...