फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? मिलते हैं कई आर्थिक लाभ

Tue, 18 Mar 2025 03:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना में कई आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिन्हें शुरू हुए बेहद ही कम समय हुआ है, लेकिन उनसे लोग काफी ज्यादा जुड़े हैं। इन योजनाओं के कई ऐसे लाभ हैं जो आपके बेहद काम के होते हैं। जैसे, किसी योजना में सब्सिडी देने का प्रावधान है, किसी योजना में आर्थिक मदद, तो किसी योजना के अंतर्गत कोई सामान या अन्य तरह का लाभ दिया जाता है।

जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले सकते हैं। इस योजना से जुड़कर न सिर्फ आर्थिक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। बल्कि, आप इस योजना के जरिए अपने काम में भी बेहतर हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
लाभार्थियों को कैसे मदद करती है ये योजना?
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको इस योजना से जुड़ने के बाद आपके काम को लेकर कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें आप कैसे अपने काम को और बेहतर कर सकते हैं? कैसे अपने काम में और कुशल हो सकते हैं? जैसी बातों को सिखाया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जब आपको ये ट्रेनिंग दी जाती है और जब तक ये प्रशिक्षण दिया जाता है तब तक रोजाना लाभार्थियों को 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी देने का प्रावधान है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है इस योजना से?

अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो जान लें कि इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही दिया जाता है। इसकी पात्रता सूची आप नीचे देख सकते हैं:-
  • जो मालाकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप सुनार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो अस्त्रकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • धोबी और दर्जी
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें