फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: इस तरीके से लगाएं पता क्या आप हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र या नहीं, मिलने वाले लाभ भी जानें

Mon, 29 Jul 2024 12:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: आप जब किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ तब ही दिए जाते हैं जब आप उस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसलिए किसी भी योजना में आवेदन से पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चला रही है और इसकी शुरुआत पिछले साल सितंबर माह में की गई थी। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आपको पहले ये जानना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं और साथ ही जान सकते हैं कि इस योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : istock
क्या आप योजना के लिए पात्र हैं?

अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको ये जानना है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं, तो आप नीचे दी गई पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं...
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
विज्ञापन

3 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : istock
  • ताला बनाने वाले हैं
  • नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • राजमिस्त्री हैं
  • नाव निर्माता हैं
  • लोहार हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं।

4 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : istock
ये लाभ मिलते हैं योजना के लाभार्थियों को:-
  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस ट्रेनिंग के लिए आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र? - फोटो : istock
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको लोन भी मिल सकता है, बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर आपको पहले एक लाख रुपये का लोन मिल जाता है
  • फिर इस लोन को चुकाने के बाद आपको फिर से दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें