फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: 6 महीने पूरे होने से पहले अगर छोड़ दी नौकरी, तो क्या मिलेगा विकसित भारत योजना का लाभ?

Fri, 15 Aug 2025 02:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस स्कीम से देश के करीब 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना को लेकर एक अहम सवाल यह है कि क्या इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 6 महीने नौकरी करना अनिवार्य है?
विज्ञापन
1 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana - फोटो : PTI
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक बेहद ही शानदार योजना के शुरू किए जाने की घोषणा की है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश में रोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए की गई है। भारत सरकार प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत देश में पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये देगी। इस योजना के लिए भारत सरकार ने कुल 1 लाख करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस स्कीम से देश के करीब 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा।

इस योजना को लेकर एक अहम सवाल यह है कि क्या इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 6 महीने नौकरी करना अनिवार्य है? अगर कोई युवा 6 महीने से पहले नौकरी छोड़ देता है, तो उसे क्या इस स्कीम का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पहली बार निजी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को कुल 2 किस्तों के रूप में दिया जाएगा। इसमें पहली किस्त 6 महीने की नौकरी पूरी करने पर दी जाएगी। 

FASTag Annual Pass: आज से शुरू हुआ 3 हजार रुपये वाला सालाना पास, जानें कैसे खरीद सकेंगे आप
विज्ञापन

3 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana - फोटो : Adobe Stock
वहीं दूसरी किस्त 12 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद दी जाएगी। इस योजना की खास बात यह है कि जो कंपनियां नए युवाओं को रोजगार देंगी, उन्हें सरकार सब्सिडी और इंसेंटिव भी प्रदान करेगी। 

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना? जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

4 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। इस स्कीम का लाभ उन्हीं युवाओं को दिया जाएगा, जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं। स्कीम का लाभ लेने के लिए कर्मचारी का ईपीएफओ से जुड़ना जरूरी है। 

Independence Day 2025: क्या होता है ध्वजारोहण और झंडा फहराने में अंतर? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana - फोटो : Adobe Stock
योजना का लाभ उन्हीं युवाओं को दिया जाएगा, जिनकी मासिक सैलरी 1 लाख रुपये या उससे कम है। इस योजना के अंतर्गत वे कंपनियां जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी हैं उन्हें प्रति कर्मचारी 3000 रुपये दिए जाएंगे। इस इंसेंटिव को 2 साल तक दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा एलान, दीवाली तक हो सकता है नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म, चीजें हो जाएंगी सस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें