फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास जरूर होने चाहिए ये दस्तावेज, वरना नहीं मिलेगा लाभ

Wed, 21 May 2025 06:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ पाना चाहती हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
देश में आज भी बड़े स्तर पर ग्रामीण और गरीब तबके से जुड़ी महिलाएं खाना बनाने के लिए पारंपरिक ईंधन जैसे लकड़ी, उपले, कोयले आदि का उपयोग करती हैं। पारंपरिक ईंधनों का उपयोग करके खाना बनाने से न केवल उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी काफी नुकसानदायक है। इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले एक बेहद शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। इसके जरिए भारत सरकार देश में गरीब तबके से जुड़ी महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। एलपीजी गैस मिलने के बाद महिलाएं स्वच्छ ईंधन का उपयोग करके खाना बना रही हैं। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है, बल्कि उनके समय की भी काफी बचत होती है। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। अब तक लाखों महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Freepik
अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ पाना चाहती हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने साथ बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा।

4 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलता है। इस स्कीम का लाभ पुरुष नहीं ले सकते हैं। स्कीम का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है। अगर आपके पास पहले से ही एलपीजी गैस सिलेंडर है, तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम उज्ज्वला योजना - फोटो : Adobe Stock
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करके “Apply for New Ujjwala Connection” विकल्प का चयन करना है। इसके बाद सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है और दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर देना है। इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें