PM Surya Ghar Yojana Application : देशभर में बिजली के बढ़ते बिलों से परेशान आम जनता के लिए केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इस शानदार योजना ने हाल ही में 50 लाख से अधिक घरों तक पहुंचने का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है।
ध्याद देने वाली बात यह है कि इस योजना के तहत अब लगभग 19 लाख परिवारों का बिजली का बिल पूरी तरह से शून्य हो गया है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन ये सवाल है कि आखिर वो इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस योजना के क्या फायदे हैं और आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।