फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana: 50 लाख घरों तक पहुंची योजना, जानें आप कैसे ले सकते हैं पीएम सूर्य घर योजना का लाभ

Tue, 04 Aug 2026 09:09 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Free Electricity Scheme Registration: पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब तक 50 लाख से अधिक लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगवा चुके हैं। यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। ऐसे में, अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की बिजली बचाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सूर्य घर योजना ऑनलाइन आवेदन - फोटो : AI
PM Surya Ghar Yojana Application : देशभर में बिजली के बढ़ते बिलों से परेशान आम जनता के लिए केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इस शानदार योजना ने हाल ही में 50 लाख से अधिक घरों तक पहुंचने का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। 

ध्याद देने वाली बात यह है कि इस योजना के तहत अब लगभग 19 लाख परिवारों का बिजली का बिल पूरी तरह से शून्य हो गया है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन ये सवाल है कि आखिर वो इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस योजना के क्या फायदे हैं और आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और इसका उद्देश्य? - फोटो : संवाद
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और इसका उद्देश्य?
  • यह केंद्र सरकार की एक ऐसी अनूठी पहल है, जिसके जरिए देश के आम नागरिकों को बिजली के बिल से राहत दिलाई जा रही है। 
  • इसके अंतर्गत सरकार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सीधे बैंक खाते में भारी सब्सिडी देती है, ताकि हर परिवार ऊर्जा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। 
  • आप घर बैठे आधिकारिक पोर्टल (pmsuryaghar.gov.in) पर जाकर अपने बिजली बिल और आधार कार्ड की जानकारी के साथ आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की तरफ से मिलेगी सब्सिडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की तरफ से मिलेगी सब्सिडी
  • योजना के नियमों के अनुसार, छत पर जितनी क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जाता है, सरकार उसके हिसाब से सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भारी-भरकम सब्सिडी भेजती है।
  • इससे शुरुआती खर्च का बोझ आम आदमी पर बहुत कम पड़ता है और कुछ ही वर्षों में पैसे वसूल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बची हुई बिजली बेचकर कमा सकते हैं पैसे? - फोटो : एएनआई
बची हुई बिजली बेचकर कमा सकते हैं पैसे?
  • इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आपके घर की जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है, तो वह ग्रिड में चली जाती है। 
  • नेट मीटरिंग के जरिए इस अतिरिक्त बिजली को बेचकर परिवार हर साल हजारों रुपये की एक्स्ट्रा इनकम आसानी से कमा सकते हैं, जिससे घर चलाना और भी आसान हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें