फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Surya Ghar: क्या आपको मिल सकता है सूर्य घर योजना का लाभ? ऐसे चेक करें अपनी पात्रता

Fri, 04 Oct 2024 08:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सूर्य घर योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Surya Ghar Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। इन योजनाओं का सीधा फायदा योजना से जुड़ने वाले लोगों को मिल रहा है। इसमें कई योजनाओं को राज्य सरकार चलाती है तो कई योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। बात अगर भारत सरकार की योजनाओं की करें तो इसमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं जिसमें से एक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शामिल है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के घर पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम सूर्य घर योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?

पीएम सूर्य घर योजना के लिए कौन पात्र है, इसकी एक पात्रता सूची है और जो लोग इस योजना में हैं केवल वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं...
 
  • पात्रता सूची के मुताबिक, वे लोग योजना के लिए पात्र हैं जो मध्यम वर्ग से आते हैं
  • अगर आपका खुद का घर नहीं है
  • अगर आपकी सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम सूर्य घर योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है योजना का उद्धेश्य और लाभ?
  • दरअसल, इस सूर्य घर योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका उद्धेश्य एक करोड़ लोगों को इसका लाभ देना है। योजना के तहत इन लोगों के घरो में सोलर पैनल लगाए जाते हैं जिसके बाद सरकार की तरफ से अलग से सब्सिडी भी दी जाती है।

4 of 5
पीएम सूर्य घर योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने के बाद आपके घर पर सोलर पैनल लगाया जाता है जिसमें सरकार सब्सिडी देती है। इसके बाद आपका बिजली का बिल भी जीरो हो जाता है और सूर्य से बनने वाली बिजली से आपके घर बिजली आती है, जिसमें सोलर पैनल आपकी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम सूर्य घर योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • अगर आप भी पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ना चाहते हैं और आप पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं
  • ऐसे में आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको खुद को रजिस्टर करवाना है और फिर आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें