फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सूर्यघर योजना: दिल्ली में फ्री में लगेगा सोलर पैनल, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Tue, 22 Sep 2026 02:28 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Surya Ghar Portal Registration Process: पीएम सूर्यघर योजना के तहत दिल्ली सरकार ने दिल्ली वासियों के लिए सोलर पैनल लगवाना पहले से काफी आसान बना दिया है। बता दें कि अब दिल्ली वासी अपने छट पर आसानी से फ्री में सोलर पैनल लगवा सकते हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सूर्य घर योजना दिल्ली - फोटो : AI
Free Solar Panel Installation Delhi: दिल्ली सरकार ने हाल ही में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' की शुरुआत की है, जिससे अब दिल्ली के नागरिक अपने घरों की छत पर मुफ्त में या बेहद कम पैसे में सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 400 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले लगभग 2.3 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिना किसी शुरुआती लागत के 3 किलोवाट क्षमता तक का सोलर प्लांट उपलब्ध कराना है। 

इसके अलावा 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का पैनल लगवाने पर 1.56 लाख रुपये तक की भारी सब्सिडी भी दी जा रही है। अगर आप भी 25 वर्षों तक मुफ्त बिजली पाने और अतिरिक्त बिजली बेचकर हर महीने कमाई करना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में इसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी पात्रता और नियम - फोटो : AI Generated
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी पात्रता और नियम
  • पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का दिल्ली का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही आवेदक के नाम पर बिजली का कनेक्शन और सोलर पैनल लगाने के लिए छत पर पर्याप्त खुली जगह होनी चाहिए।
  • योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने की यह सुविधा 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की आसान प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की आसान प्रक्रिया
  • सोलर पैनल लगवाने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM), कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल (https://solar.delhi.gov.in/) पर जाकर भी आवेदन भरें।
  • आवेदन के बाद आपकी बिजली कंपनी (जैसे BSES या Tata Power) आपकी छत की जगह और तकनीकी फिजिबिलिटी की जांच करेगी।
  • मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

4 of 5
दस्तावेज अपलोड करें और चुनें पसंदीदा वेंडर - फोटो : Adobe Stock
दस्तावेज अपलोड करें और चुनें पसंदीदा वेंडर
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें और रूफटॉप सोलर के लिए मुख्य फॉर्म भरें।
  • इसमें आपको बिजली बिल की कॉपी और मकान/छत के जरूरी कागजात अपलोड करने होंगे।
  • डिस्कॉम से अप्रूवल मिलने के बाद, पोर्टल पर पंजीकृत वेंडर्स में से किसी एक का चयन करके अपनी छत पर सोलर प्लांट स्थापित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सत्यापन के बाद बैंक खाते में आएगी सब्सिडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सत्यापन के बाद बैंक खाते में आएगी सब्सिडी
  • सोलर पैनल लग जाने के बाद बिजली कंपनी (DISCOM) द्वारा प्लांट का निरीक्षण किया जाएगा और नेट मीटर लगाया जाएगा।
  • नेट मीटर लगने के बाद पोर्टल से ऑनलाइन कमीशनिंग रिपोर्ट जारी होगी।
  • इसके बाद आवेदक को अपने बैंक खाते का विवरण और एक कैंसिल्ड चेक पोर्टल पर जमा करना होगा। 
  • इसके 30 दिनों के भीतर सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें