आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। यह भारत सरकार की एक दुर्घटना बीमा कवर स्कीम है। देश में ऐसे कई लोग हैं, जो महंगे प्रीमियम की वजह से दुर्घटना बीमा खरीदने से बचते हैं। इसी चीज को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का संचालन कर रही है। इस योजना का उद्देश्य देश के लोगों को कम प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना है।
कई गरीब परिवारों में जब किसी मुखिया की दुर्घटनावश मृत्यु हो जाती है, तो पूरे परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इस दौरान उनको कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का लाभ जरूर उठाना चाहिए।