फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: बिना नौकरी के मिलेगी पेंशन, 1.83 रुपये की बचत करने के बाद हर महीने खाते में आएंगे तीन हजार रुपये

Mon, 16 Oct 2023 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Shram Yogi Maandhan Yojana - फोटो : Istock
PM Shram Yogi Maandhan Yojana: देश में गरीब, मजदूर और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की संख्या काफी अधिक है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इनके पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को जीवन के अंतिम पड़ाव पर आर्थिक कठिनाइयां घेर लेती हैं। गौर करने वाली बात है कि संगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के पास उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रोविडेंट फंड जैसी स्कीमें होती हैं। वहीं असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की कोई पक्की नौकरी नहीं होती है। इस कारण वह ऐसी स्कीम्स में निवेश नहीं कर पाते हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम की शुरुआत खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया गया है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं -
विज्ञापन

2 of 5
PM Shram Yogi Maandhan Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 18 से 40 साल के बीच की उम्र वाले असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग ही निवेश कर सकते हैं। मान लीजिए अगर आप 18 वर्ष की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको रोजाना 1.83 रुपये की बचत करके हर महीने 55 रुपये का निवेश स्कीम में करना होगा। यह निवेश आपको तब तक करना है, जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती। आपकी उम्र जब 60 वर्ष की हो जाएगी उसके बाद आपको हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी। 

किसानों के लिए खुशखबरी: अब मिलेगी मौसम की एकदम सटीक जानकारी, गांव-गांव में बनेंगे वेदर स्टेशन, जानें योजना
विज्ञापन

3 of 5
PM Shram Yogi Maandhan Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करके 3000 रुपये महीने पेंशन का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसे में आपको श्रम योगी मंधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना होगा। 

4 of 5
PM Shram Yogi Maandhan Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। देश में कई लोग इस स्कीम में आवेदन करके योजना में निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Shram Yogi Maandhan Yojana - फोटो : istock
योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें