PM Mudra Yojana Registration Process: अगर आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आपको बिजनेस शुरू करना चाहिए। हालांकि, संसाधनों के अभाव और सही दिशा नहीं मिल पाने की वजह से लोग बिजनेस को शुरू नहीं कर पाते हैं। कई लोगों का सोचना है कि बिजनेस करना काफी मुश्किल होता है। इसमें पैसे डूबने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। वहीं हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर आप कैलकुलेटेड रिस्क लेकर और योजनाबद्ध ढंग से किसी व्यापार को शुरू करते हैं। ऐसे में उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। बीते कुछ सालों में देश के भीतर कई स्टार्टअप्स हो रहे हैं। ऐसे में स्टार्टअप्स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार बिजनेस को शुरू करने के लिए बिना गारंटी दस लाख रुपये का लोन दे रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -