देश में कई लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी और संसाधनों के अभाव में वे खुद का बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहती है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आप आसान शर्तों पर 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू करके अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी।