New Vande Bharat Train Route Timing: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचलान करता है ताकि, लोग अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। जनलर से लेकर एसी कोच तक में आप सफर कर सकते हैं। इसी क्रम में समय-समय पर भारतीय रेलवे अपने बेड़े में कई नई ट्रेनों को जोड़ता है। नॉर्मल ट्रेन से लेकर शताब्दी जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे चलाता है। यही नहीं, अब तो रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलता है। मौजूदा समय में देश के कई रूटों पर ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है और कई नए रूटों पर चलाई जा रही है।
दिल्ली से चंडीगढ़ हो या फिर दिल्ली से भोपाल हो, ऐसे ही कई अन्य रूटों पर भी भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में कल यानी 8 नवंबर 2025 को देश के प्रधानमंत्री देश को और 4 नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम मोदी इन चारों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि इन ट्रेनों का रूट क्या रहने वाला है और इनको गंतव्य तक पहुंचने में कितना समय लगेगा। आगे आप इन ट्रेनों के रूट के बारे में जान सकते हैं...