PM Kisan Yojna 12th Installment: देशभर में ऐसी कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंच रहा है। इन योजनाओं को लाभ लेने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, और अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई योजनाओं का संचालन करती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी देशवासियों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसमें से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, अब हर किसी को योजना की 12वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये किस्त कब तक आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...