फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: क्या अगले महीने आपके बैंक खाते में आ जाएगी 24वीं किस्त? यहां जानें अपडेट

Sat, 05 Sep 2026 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आएगी?
विज्ञापन
1 of 5
क्या अक्तूबर में आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से मौजूदा समय में करोड़ों पात्र किसान जुड़ हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। साल में तीन बार लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है।

अब तक योजना के तहत कुल 23 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 24वीं किस्त की है, लेकिन सवाल ये है कि योजना से जुड़े पात्र किसानों को 24वीं किस्त का लाभ कब मिलेगा? पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त क्या अगले महीने अक्तूबर में जारी होगी? चलिए इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या अक्तूबर में आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
क्या अगले महीने आएगी 24वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने का एक समय है
  • इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे- पिछली किस्तें जारी हुईं या 23वीं किस्त जो जून में जारी हुई
विज्ञापन

3 of 5
क्या अक्तूबर में आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • जून (23वीं किस्त जारी हुई) के हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अगले महीने अक्तूबर में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है

4 of 5
क्या अक्तूबर में आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी?
  • पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी काम करवाना होता है
  • ये योजना के तहत आने वाला सबसे जरूरी काम है जिसे आप नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या अक्तूबर में आएगी 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह फार्मर आईडी बनवाना भी किसानों के लिए जरूरी है
  • साथ ही भू-सत्यापन का काम भी किस्त के लिए जरूरी होता है
  • इसी तरह योजना से जुड़े किसानों को आधार लिंकिंग का काम भी पूरा करवाना होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें