फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या पीएम मोदी 18 जून को जारी करेंगे 23वीं किस्त? योजना से जुड़े किसान यहां जानें सच्चाई

Wed, 10 Jun 2026 10:13 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 23 Kist Kab Aaygi: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त इस बार जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब आएगी? इसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त क्या 18 जून को आएगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 23rd Installment Release Date: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसमें लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन एक चर्चा है कि 23वीं किस्त 18 जून को रिलीज हो सकती है। पर क्या ये सच है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या 23वीं किस्त 18 जून को आ सकती है या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त क्या 18 जून को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त को लेकर क्या चर्चा हो रही है?
  • दरअसल, किसानों के बीच चर्चा है कि 23वीं किस्त 18 जून को जारी हो सकती है
  • अब तक योजना की कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • ऐसे में अब योजना से जुड़े किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त क्या 18 जून को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
क्यों 18 जून की हो रही है चर्चा?
  • पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त 18 जून 2024 को जारी हुई थी
  • इस पैटर्न को देखकर लोगों को लग रहा है कि 23वीं किस्त भी 18 जून 2026 को जारी हो सकती है
  • इस 17वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला था

4 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त क्या 18 जून को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त कब रिलीज होगी?
  • अगर आप सोच रहे हैं कि 23वीं किस्त 18 जून को जारी होगी, तो जान लें ऐसा नहीं है
  • सरकार की तरफ से अभी किस्त जारी होने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त क्या 18 जून को आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च महीने में जारी हुई थी
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय इस महीने यानी जून में पूरे हो रहे हैं
  • इसलिए माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई में जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें