PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Kist: किसान दिन-रात मेहनत करके फसल उगाता है। बेमौसम बारिश और सूखे जैसी परिस्थितियों से निपटकर किसान फसल उगा पाता है। ऐसे में किसान को आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए केंद्र सरकार ने ऐसे ही किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई।
मौजूदा समय में चल रही इस योजना से करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं और हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद सीधे अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त कर रहे हैं। इस बार भी योजना की 2-2 हजार रुपये की किस्त जारी होनी है और ये किस्त 22वीं किस्त है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये 22वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? शायद नहीं, पर आप यहां इस किस्त के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं 22वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...