फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त, चेक करें आप तो नहीं इस लिस्ट में

Sat, 18 Jul 2026 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 24 Kist: इस बार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मौजूदा समय में करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं जिन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

इस बार इस योजना की 24वीं किस्त रिलीज होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये किस्त किन किसानों की और क्यों अटक सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब आनी है 24वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • 23वीं किस्त जून में जारी हुई और इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की और क्यों अटक सकती है किस्त?
  • उन किसानों की किस्त अटकना तय है जो इस योजना के लिए पात्र नहीं है और गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं
  • ऐसे किसानों की विभाग द्वारा समय-समय पर पहचान की जाती है और उनका नाम योजना से काट दिया जाता है
  • साथ ही ऐसे लोगों को किस्त के लाभ से भी वंचित रखा जाता है

4 of 6
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके अलावा योजना के तहत कुछ काम करवाने भी जरूरी होते हैं
  • इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का काम
  • ये योजना से जुड़े सभी किसानों को करवाना होता है
  • अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके अलावा आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना भी होता है
  • इसमें आपको अपने बैंक जाना होता है
  • जहां पर आपके बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है
  • इसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन होता है
  • अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें