फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: क्या आपको मिलेंगे 2000 रुपये? यहां जानें किसे मिलेगी 24वीं किस्त और किसे नहीं

Wed, 21 Oct 2026 08:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को ये किस्त कब मिलेगी और किसे 24वीं किस्त मिलेगी और किसे नहीं? ये सभी जानना चाहते हैं। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना: किसे मिलेगी 24वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 24 Kist Kab Aayegi: अगर ये कहा जाए कि खेती के खर्चों के बीच किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सरकारी आर्थिक सहायता काफी काम आती है, तो शायद इसमें दो राय न हो? बीज, खाद और खेती से जुड़ी दूसरी जरूरतों के लिए पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है।

वहीं, अब योजना से जुड़े किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगली किस्त कब आएगी और किन किसानों के खाते में 2000 रुपये पहुंचेंगे और किन किसानों के नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइ्ड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना: किसे मिलेगी 24वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : AdobeStock
24वीं किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं
  • हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है
  • वहीं, योजना की किस्तें आम तौर पर लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं
  • इसी आधार पर 23वीं किस्त के बाद 24वीं किस्त को लेकर किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना: किसे मिलेगी 24वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : AdobeStock
  • साथ ही चार महीने का अंतराल इसी महीने यानी अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त इसी महीने यानी अक्तूबर में आ सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है

4 of 5
पीएम किसान योजना: किसे मिलेगी 24वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिल सकते हैं 2000 रुपये?
  • पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं
  • साथ ही आपको योजना से जुड़ने के बाद तीन काम करवाने भी जरूरी होते हैं
  • अगर आप ये काम नहीं करवाते है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना: किसे मिलेगी 24वीं किस्त और किसे नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • पहला काम है ई-केवाईसी का जिसे योजना से जुड़े किसानों को करवाना अनिवार्य है
  • दूसरा काम है बैंक खाते में आधार सीडिंग करवाना है, ये काम न करवाने पर भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं
  • खेती की जमीन का भू-सत्यापन करवाना भी तीसरा और जरूरी काम है

नोट:- अगर आप योजना के लिए पात्र हैं और ये तीनों काम समय पर करवा लेते हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें