PM Kisan Yojana 24th Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत बड़ा आर्थिक सहारा है। इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों के बैंक खातों में हर साल छह हजार रुपये की राशि भेजती है, जो दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
जैसे-जैसे अगली किस्त आने का समय नजदीक आ रहा है, कई किसानों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इस बार उनका पैसा आएगा या नहीं। बता दें कि कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण कई किसानों की किस्तें बीच में ही अटक जाती हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है।