PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। ये पैसे किसानों के 2000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
बता दें कि अब तक 23 किस्ते जारी हो चुकी हैं। 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी, जिसके बाद से लाभार्थी किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि पैसा कब आ सकता है और रुकावट से बचने के लिए क्या काम पूरे करने होंगे।