फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त से जुड़ा अपडेट जान लें, जानें कब मोदी सरकार खाते में भेज सकती है 2-2 हजार रुपये

Sat, 02 May 2026 02:18 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 23 Kist Kab Aayegi: किसानों को पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब उन्हें 23वी किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
मोदी सरकार 23वीं किस्त कब जारी करेगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 23rd Installment Release Date: अगर आप भी पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो जाहिर है कि आपको भी बाकी किसानों की तरह 23वीं किस्त का इंतजार होगा। इस किस्त में भी लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिलने हैं।

पर क्या आप ये जानते हैं कि आपके बैंक खाते में 23वीं किस्त के 2 हजार रुपये कब आएंगे? चलिए जानने की कोशिश करते हैं और समझते हैं कि मोदी सरकार पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में कब 23वीं किस्त के पैसे भेज सकती है। किसान भाई आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोदी सरकार 23वीं किस्त कब जारी करेगी? - फोटो : AdobeStock
22वीं किस्त कब हुई जारी?
  • बीते महीने 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी हुई
  • इसमें 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला
  • सभी के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त हस्तांतरित की गई
विज्ञापन

3 of 5
मोदी सरकार 23वीं किस्त कब जारी करेगी? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त कब जारी होगी?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त जारी होने का एक समय निर्धारित है
  • जैसे- इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • अभी जारी हुई आखिरी किस्त यानी 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी हुई

4 of 5
मोदी सरकार 23वीं किस्त कब जारी करेगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त के जारी होने के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि जून के आखिर में या फिर जुलाई महीने की शुरुआत में ये किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोदी सरकार 23वीं किस्त कब जारी करेगी? - फोटो : Adobe Stock
कितने किसानों को मिलेगी 23वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ पात्र किसानों को ही किस्त का लाभ मिलता है
  • साथ ही जिन किसानों के ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम पूरे हैं
  • जैसे- 22वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला
  • ऐसे में माना जा रहा है कि ये संख्या इस बार बढ़ सकती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें